खबर शहर , Agra: 35 दिन से शराब ठेके के खिलाफ धरना, अब महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च; बोलीं-स्थायी रूप से हटाओ – INA

आगरा के आलोक नगर, जयपुर हाउस स्थित शराब के ठेके को स्थायी रूप से हटाने की मांग करते हुए महिलाओं और क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। बैंक कॉलोनी चौराहे से शुरू हुआ मार्च प्रताप नगर चौराहे तक गया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में स्थानीय निवासियों, महिलाओं ने भाग लिया। शराब की दुकान हटाने की मांग करते हुए क्षेत्रवासी पिछले 35 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं।

धरने के कारण शराब की दुकान पिछले कई दिनों से बंद है, लेकिन आंदोलनकारियों की मांग है कि इसे यहां से स्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक ठेका यहां से हटाया नहीं जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मार्च में पूर्व पार्षद अनुज शर्मा, याकूब शेख, बुरहान शमशी, बिल्लू चौहान, बबलू धाकड़ आदि मौजूद रहे। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button