खबर शहर , Agra University: गोल्ड मेडल और मेरिट सूची में धांधली पर 10 घंटे हंगामा, वीसी कार्यालय में घुसकर की नारेबाजी – INA

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल और मेरिट निर्धारण प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पालीवाल पार्क परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। वाइस चांसलर (वीसी) कार्यालय के बाहर लगे ताले खोल दिए और कार्यालय के भीतर बैठकर नारेबाजी की।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक प्रदर्शन किया गया। गोल्ड मेडल एवं मेरिट सूची से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोरदार ढंग से की गई। प्रांत विश्वविद्यालय संयोजक नितिन दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों के बीच यह चर्चा और संदेह का विषय है कि कुछ छात्रों के अंकों में असामान्य वृद्धि कर उन्हें गोल्ड मेडल और मेरिट सूची में स्थान दिलाया गया है। कई मेधावी छात्र पीछे रह गए हैं। यदि किसी छात्र के अंक बाद में बढ़े हैं तो इसे सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

परिषद ने गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले, मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के अंकों में सभी संशोधनों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। इकाई अध्यक्ष शिवम कोहली ने कहा कि यदि प्रथम मूल्यांकन में त्रुटियां थीं तो संबंधित परीक्षकों और अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को और तेज करेगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बुलाई जाएगी बैठक

Table of Contents

Table of Contents

 परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परीक्षा समिति की बैठक बुलाई जाएगी। उसके बाद जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News