खबर शहर , नौकरानी तो निकली बेहद शातिर: इस तरह चुराए एक करोड़ के जेवर, किसी को नहीं हुआ शक; एक गलती ने खोल दिया पूरा राज – INA


बिना पुलिस सत्यापन के नौकरानी को काम पर रखना ओल्ड विजयनगर निवासी कॉलेज संचालक अनिल कुमार कौशिक को भारी पड़ गया। नौकरानी घर से जेवर चोरी कर कूड़े में छिपाकर बाहर ले जाने लगी। कूड़ा फेंकने पर उसकी बहन, भाभी और मां बाहर से जेवर उठा ले जाती थीं। शनिवार को जल्दबाजी में नौकरानी अलमारी से जेवर निकालकर खाली बैग बेड पर छोड़ गई।