यूपी – UP: पहली मंजिल पर कत्ल, लाश को ग्राउंड फ्लोर पर घसीटकर लाया, फिर यहां छिपाया; कपड़ा कारोबारी की हत्या की कहानी – INA

अलीगढ़ के हरदुआगंज में सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुलाह हमीद घोसी के भांजी दामाद और रेडीमेड कपड़ा कारोबारी अब्दुल्ला की हत्या में मुख्य आरोपी साबिर को पुलिस ने भेज दिया है। निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद की गई है। जेल जाते वक्त आरोपी साबिर के चेहरे कोई पछतावा नहीं था।


पूछताछ में सामने आया है कि मृतक अब्दुल्ला ने आरोपी साबिर को 4.50 लाख रुपये उधार दिए थे। उधर दिए रुपये अब्दुल्लाह लगातार वापस मांग रहा था, तो आरोपी ने कर्ज चुकाने के बजाय उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। आरोपी ने कबूल किया है कि इस हत्याकांड को उसने अकेले ही अंजाम दिया था। 

हत्या के बाद उसने शव को मकान की पहली मंजिल से घसीटकर ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में छिपा दिया था। इसके बाद रात में पुरदिलनगर निवासी अपने रिश्तेदार शाहरुख को फोन किया और कार लेकर बुला लिया। हालांकि, रात में अलीगढ़ जाने की बात सुनकर एहतियातन एक अन्य युवक अल्फैज भी शाहरुख के साथ बैठ गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button