खबर शहर , नगर निगम में घोटाला: हाजिरी रजिस्टर में 30 सफाई कर्मचारी, अधिकारियों को मौके पर मिले 15; सुपरवाइजर निलंबित – INA

आगरा में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हाजिरी के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। लॉयर्स कॉलोनी में पार्षद ने सफाईकर्मियों की कम तैनाती की शिकायत की, जिस पर अपर नगर आयुक्त जांच के लिए पहुंचे। रजिस्टर में 30 सफाईकर्मियों की हाजिरी लगी थी लेकिन पूरे क्षेत्र में घूमने पर केवल 15 ही मिले। इस पर सुपरवाइजर बाबूलाल को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अपर नगर आयुक्त जांच कर रहे हैं।
Table of Contents