Sport : टीम इंडिया कब, कहां और कितने बजे खेलेगी अपना अगला मैच, जानिए फ्री में किस चैनल पर देख पाएंगे चौथ टी20 मुकाबला #INA

IND vs ENG 4th T20 : टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ उनके घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के अब तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं. सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था, वहीं दूसरे टी20 में भारत को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हराया और तीसरे टी20 मैच में 125 रनों से इंडिया को इंग्लैंड ने रौंद दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. अब इस सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला कब, कहां और कितने बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच का लाइव प्रसारण आप फ्री में किस चैनल पर देख पाएंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जातने हैं.
कब, कहां और कितने बजे होगा टीम इंडिया का अगला मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच कल यानी 9 जुलाई (गुरुवार) को खेला जाने वाला है. ये मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस रात 9:30 पर होगा. ये मुकाबला इंग्लैंड के लोकल समय के अनुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा.
भारत-इंग्लैंड मैच की डिटेल्स
मैच – भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20
स्थान – काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
दिन – गुरुवार
तारीख – 09/07/2026
समय – 10:00 PM (भारतीय समयानुसार)
Two in Two for Harshit Rana 🔥
He gets the big wickets of Jacob Bethell and Tom Banton in consecutive deliveries.
Live – https://t.co/lnAx61OGsv #TeamIndia #ENGvIND pic.twitter.com/4XJ70uzsyA
— BCCI (@BCCI) July 7, 2026
भारत-इंग्लैंड मैच किस चैनल पर लाइव देखें
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20 मैच आपको लाइव सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलने वाला है. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी और सोनी स्पोट्स 5 पर इस मैच का प्रसारण इंग्लिश में किया जाएगा.
किस ऐप पर देखें भारत-इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. इसके साथ ही जियो हॉटस्टार की बेवसाइट पर भी आप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले पाएंगे.
भारत-इंग्लैंड मैच का फ्री में कहां देखें लाइव प्रसारण
अब बात आती है कि, आप भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20 मैच फ्री में कहां देखें. तो आपको बता दें कि, इस मुकाबले के लाइव प्रसारण का फ्री में फैंस मजा डीडी स्पोर्ट्स पर ले सकते हैं. इस मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोट्स 1.0 पर किया जाएगा. वहां पर फैंस इस मैच को फ्री डिश पर आसानी से देख पाएंगे.
Playing XI for the 3rd T20I!
Here’s how #TeamIndia line up for the 3rd T20I against England.
All the best, #MenInBlue! #ENGvIND@ICC @BCCI pic.twitter.com/28T8pZzYpb
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 7, 2026
इंडिया और इंग्लैंड की प्लेइंग-11
इंडिया – अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड – फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
SKY HIGH. SAFE HANDS. 🧤#HarshitRana strikes as #VaibhavSooryavanshi completes a calm catch in the deep.👏#ENGvIND 3rd T20I 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/9yzT7o5rOO
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 7, 2026
इंडिया और इंग्लैंड का स्क्वाड
इंडिया: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं बना पा रहे टीम इंडिया के लिए रन, क्या इस वजह के चलते नहीं चल रहा उनका बल्ला?
टीम इंडिया कब, कहां और कितने बजे खेलेगी अपना अगला मैच, जानिए फ्री में किस चैनल पर देख पाएंगे चौथ टी20 मुकाबला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,