खबर शहर , विवाहिता की दर्दनाक माैत: मरने से पहले दी धमकी, फिर तेजाब पीकर दी जान; ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप – INA

आगरा के कृष्णा बाग काॅलोनी (थाना ट्रांस यमुना) में सोमवार को जूता कारीगर आकाश की पत्नी मुस्कान (20) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी ओर ससुरालियों ने तेजाब पीकर जान देने की बात कही। एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें महिला जान देने की बात कर रही है। हालांकि पुलिस ने इस तरह के किसी वीडियो की जानकारी से इन्कार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


मुस्कान के पिता धनौली, मलपुरा निवासी भूपेंद्र का कहना है कि सामूहिक विवाह समारोह में लड़का पसंद किया था। मगर वह शादी के बाद दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं करने पर आए दिन पिटाई करता था। गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। मुस्कान की शादी टेढ़ी बगिया के आकाश से 2 मार्च 2024 को हुई थी। आकाश जूते की फैक्टरी में काम करता है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button