यूपी – यूपी: वायु गुणवत्ता सुधार रैंकिंग में लखनऊ देश में नंबर वन, दिल्ली में महापौर ने ग्रहण किया पुरस्कार – INA

वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किए गए प्रयासों के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला शहर चुना गया है। इस उपलब्धि के लिए सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में लखनऊ नगर निगम को सम्मानित किया गया। महापौर ने दिल्ली पहुंचकर यह पुरस्कार ग्रहण किया।