Sport : क्रिकेट फैंस की लगेगी लॉटरी! भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज, ICC तैयार कर रहा स्पेशल प्लान #INA

India VS Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच वैसे तो आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में ही मुकाबले देखने को मिलते हैं. मगर, अब आईसीसी एक खास प्लान तैयार कर रहा है, जिसके तहत अब क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच और मुकाबले भी देखने को मिल सकते हैं. दरअसल, ICC एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिसके तहत भारत और पाकिस्तान तीन या चार टीमों वाली सीरीज़ में खेल सकते हैं. इस आइडिया के बारे में पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट ARY . ने जानकारी दी है और इस पर 22 और 23 सितंबर को दुबई में होने वाले ICC के सेमिनार में चर्चा हो सकती है. हालांकि, इसपर अब तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है.

ट्राई सीरीज या 4 नेशन सीरीज में आमने-सामने हो सकते हैं भारत-पाकिस्तान

ICC क्रिकेट में रोमांच को और बढ़ाने के लिए एक स्पेशल प्लान पर काम कर रहा है, जिसके तहत भारत और पाकिस्तान तीन या चार टीमों वाली सीरीज में खेल सकते हैं. इस आइडिया के बारे में पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट ARY . ने जानकारी दी है और इस पर 22 और 23 सितंबर को दुबई में होने वाले ICC के सेमिनार में चर्चा हो सकती है.

यह मीटिंग 22 और 23 सितंबर को होने वाली है और इसमें 2027-2031 साइकल के लिए ‘फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम’ (FTP) और इंटरनेशनल क्रिकेट की शेड्यूलिंग पर ध्यान दिया जाएगा. इसमें सभी 12 टेस्ट खेलने वाले देशों और आठ एसोसिएट सदस्यों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है.

ICC मल्टी-नेशन सीरीज पर कर रहा है विचार

अब चूंकि, सालों से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुकाबले नहीं खेले जाते हैं. ऐसे में इस प्रस्ताव को पारंपरिक द्विपक्षीय (दो देशों के बीच) क्रिकेट के एक संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. मल्टी-टीम सीरीज से ज्यादा कमर्शियल वैल्यू मिल सकती है और यह फ़ैन्स और ब्रॉडकास्टर्स का ज्यादा ध्यान खींच सकती है.

रिपोर्ट्स की मानें, दुबई में होने वाले सेमिनार में आमने-सामने की ODI या T20I सीरीज़ के मुकाबले ऐसे टूर्नामेंट्स के आर्थिक फायदे पर चर्चा होने की उम्मीद है. इस आइडिया से भारत और पाकिस्तान को पूरी सीरीज खेले बिना एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का एक और जरिया मिल सकता है. ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच खराब राजनैतिक रिश्तों को देखते हुए इस सीरीज के लिए आईसीसी न्यूट्रल वेन्यू को चुन सकती है.

पिछली बार कब हुई थी भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज

भारत और पाकिस्तान का सामना पिछली बार आखिरी द्विपक्षीय सीरीज में साल 2012-13 में खेली गई थी. दिसंबर 2012 से जनवरी 2013 के बीच आयोजित इस सीमित ओवरों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम ने भारत का दौरा किया था. इस छोटे दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 टी20 और 3 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए थे. बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई थी.

इसके बाद हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 2-1 से हरा दिया था. इसके बाद से सीमा पर तनाव और दोनों देशों के बीच बिगड़े राजनीतिक संबंधों के कारण द्विपक्षीय क्रिकेट पर पूरी तरह रोक लग गई. अब भारत-पाकिस्तान का मुकाबला केवल ICC और एसीसी ACC के बड़े टूर्नामेंटों में ही देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें: UP T20 लीग जीतकर रिंकू सिंह की टीम पर हुई पैसों की झमाझम बारिश, जानिए प्राइज मनी में मिले कितने करोड़ रुपये

क्रिकेट फैंस की लगेगी लॉटरी! भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज, ICC तैयार कर रहा स्पेशल प्लान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button