मोहाली में उतरने वाला है महाराष्ट्र वाला जहाज:बाजवा बोले-65-66 AAP MLA भी जाने की तैयारी में; पहली सवारी होंगे भगवंत मान- INA NEWS

आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के ‌BJP में शामिल होने पर कांग्रेस के नेता भी आक्रामक हो गए हैं। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जो गांव के सरपंच नहीं बन सकते थे, वे MLA बन गए थे। जिन्हें पूरी उम्र सिपाही ने भी सैल्यूट नहीं मारा, अब उन्हें DGP सैल्यूट मारता है। 10 में से 7 एमपी AAP को छोड़कर भाजपा में चले गए हैं। अब 65-66 विधायक पलटी मारने की तैयारी में है। महाराष्ट्र का जहाज आकर मोहाली में उतरने वाला है। यह भगवंत मान हैं जो यहां के एकनाथ शिंदे हैं। यह जहाज में चढ़ने वाली पहली सवारी होंगे। जो यह कहता है कि सारे एमएलए लेकर राष्ट्रपति से मिलने जाना है, मुझे डर लगता है कि यह सारे वहीं पर छोड़ आएगा। पैसे देकर एमपी बने थे
बाजवा ने कहा कि जो लोग सरपंच नहीं बन सकते थे, वे एमएलए बन गए। यह रेत से बने किले (आम आदमी पार्टी) की तरह गिरना शुरू हो गया है। 10 में से 7 एमपी इनके थे, जो AAP को छोड़कर भाजपा में चले गए हैं। पैसे देकर वे एमपी बने थे। अब जहां से बड़ा खरीदार मिल गया है, वे वहां चले गए हैं। जैसे शेयर मार्केट में होता है, सस्ता शेयर खरीदा था, जब उसका रेट बढ़ गया तो उसे बेच दिया। अब 65-66 जाने वाले है। मान विधायकों को छोड़ जा सकते हैं मुझे डर है कि सबको यह वहां न छोड़ आए मैं पंजाबियों को बताना चाहता हूं कि महाराष्ट्र का जहाज आकर मोहाली उतरने वाला है। यह एकनाथ शिंदे हैं, यह भगवंत मान हैं, जो इस पर चढ़ने वाली पहली सवारी होंगे। जो यह कहता है इनके लोकसभा के एमपी भी जाने वाले है
सबसे बड़े गद्दार भगवंत मान व केजरीवाल हैं। जिन्होंने पैसे लेकर इन्हें एमपीशिप दी। आप मुझे बताओ राघव चड्ढा का पंजाब से क्या संबंध था। साहनी का पंजाब से क्या संबंध था। संदीप पाठक उड़ीसा का रहने वाला है। जितने भी इनके एमपी थे, उनमें पंजाब का तो कोई आदमी ही नहीं था। हरभजन सिंह तो रहता ही मुंबई है। उसका पंजाब से क्या ताल्लुक है। दो-तीन इनके जो लोकसभा के एमपी हैं, वह भी जाने की तैयारी में हैं। उनके रोज सुबह के बयान पढ़ो तो लगता है कि वह भी जाने वाले हैं। टेलीफोन पर नशा बिक रहा
आप खुद ही बता रहे हो कि लुक महंगी हो गई। लुक लेने के लिए भगवंत मान को बताने के लिए नुमाइंदे जा रहे हैं। लुक तो ट्रंप के हाथ में है। लुक तो भारत में ईरान से आती है। आपने लुक तलाशते रहना है, तब तक चोरों ने सारा शहर धारीवाल लूटकर ले जाना है। यह इनका हाल है। सोई हुई है पुलिस, एसएसपी इनको पूछो तो सही, कोई जवाबदेही यहां की। यहां पर मौके पर एसएसपी को आना नहीं चाहिए था। यहां का डीएसपी क्या करता है। सारे थाने नीलाम हुए हैं। इनसे आप क्या तलाश रहे हो। टेलीफोन पर नशा मिलता है। होम डिलीवरी है। गुंडा राज है। कि सारे एमएलए लेकर राष्ट्रपति से मिलने जाना है, मुझे डर लगता है कि यह सबको वहीं छोड़ आएगा। ध्यान रखो, जिसे जाना है वह वहां का प्रबंध करे, बाकी परमात्मा के सहारे चलेंगे।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News