यूपी – यूपी में हुआ कमाल: भाजपा नेता ने घुटने की कराई एमआरआई, रिपोर्ट ब्रेन की मिली; गड़बड़ी से अटक गया इलाज – INA

यूपी के गाजीपुर में मनिहारी द्वितीय से भाजपा के मंडल महामंत्री राजू मिश्रा ने मेडिकल कॉलेज के 300 बेड अस्पताल में घुटने की एमआरआई कराई लेकिन रिपोर्ट ब्रेन की मिली है। इससे राजू का इलाज नहीं शुरू हो सका। डॉक्टर ने दोबारा जांच कराने और सही रिपोर्ट के साथ आने को कहा है।

पहेतिया उर्फ सरौली निवासी भाजपा नेता का आरोप है कि घुटने में गिल्टी है। 29 सितंबर को 3500 रुपये जमा करके मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में एमआरआई कराई। जांच के बाद फिल्म तो मिल गई, लेकिन रिपोर्ट के लिए बुधवार को बुलाया गया।

अस्पताल जाकर रिपोर्ट ली और निजी क्लीनिक में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. केके यादव को दिखाने पहुंच गए। डॉक्टर ने रिपोर्ट को गलत बताया। कहा कि फिल्म घुटने की है लेकिन रिपोर्ट ब्रेन की है। नए सिरे से    एमआरआई कराकर आना होगा तभी इलाज शुरू हो सकेगा।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button