बग्गी पर बैठे दुल्हे पर बदमाशों ने चलाई गोली, डर के मारे उतरकर भागा, मामला दर्ज #INA

MP Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दूल्हे पर उसकी बारात के दौरान कुछ बुलेट सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इस पूरी वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बुलेट सवार बदमाश एक दूल्हे पर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और दूल्हा अपनी जान बचाने के लिए अपनी ही बारात की बग्गी से कूदकर भागता हुआ दिख रहा है. 

बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों का बारातियों ने पीछा भी किया था, लेकिन वह उन्हें पकड़ नहीं सके. अब घटना के करीब नौ दिन बाद दूल्हे के पिता ने शहर के जनकगंज थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है और फायरिंग के वीडियो भी पुलिस को दिए हैं.

वहीं डबरा के रहने वाले एक युवक अंकित शर्मा पर संदेह जताया है. इसके बाद पुलिस अब हरकत में आई है और अंकित शर्मा को आरोपी बनाते हुए एक अन्य साथी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. फायरिंग का यह पूरा वाक्या शहर के जनकगंज थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित महिला पार्क के पास का है. बीते 22 नवंबर की रात को बिना नंबर की बुलेट सवार दो बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे बग्गी में बैठे दूल्हे सचिन पांडे पर फायरिंग कर दी.

शिकायत करने थाने पहुंचे दूल्हे के पिता 

बदमाशों की फायरिंग करने के बाद बारातियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गए थे. जैसे-तैसे बारात दूल्हे को लेकर मैरिज गार्डन पहुंची और शादी की रस्में निभाई गईं. हालांकि अब जाकर दूल्हे के पिता ने जनकगंज थाना पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की है. इसके बाद पुलिस दोनों हमलावरों की तलाश कर रही है. जनकगंज थाना पहुंचे दुल्हे सचिन पांडे के पिता सतीश पांडे ने पुलिस से शिकायत के दौरान डबरा के रहने वाले अंकित शर्मा और उसके एक अन्य साथी पर संदेह जताया.

फरार चल रहे बदमाश

चूंकि दुल्हन पक्ष डबरा का रहने वाला है और अभी हाल ही में दुल्हन के पिता और परिजन का अंकित शर्मा से झगड़ा हुआ था. जिस पर पुलिस पुलिस ने संदेही युवक और उसके एक अन्य साथी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल गोलीबारी की वजह स्पष्ट नहीं है कि आखिरकार दूल्हे को टारगेट कर क्यों गोली चलाई गई थी. फिलहाल पुलिस सभी एंगल पर जांच-पड़ताल कर रही है.


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button