Sport : 'हमने ट्रॉफी जीत भी ली होती, तब भी…' फाइनल में हार के बाद छलका शुभमन गिल का दर्द, दिया ऐसा बयान फैंस का छू गया दिल #INA

Shubman Gill statement : आईपीएल 2026 का फाइनल जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार चैंपयिन बनी. आरसीबी ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. इस हार के साथ ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे गुजरात के तमाम फैंस का दिल टूट गया. ऐसा ही हाल GT के कप्तान शुभमन गिल का नजर आया. उन्होंने फाइनल में मिली हार के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

फाइलन में मिली हार पर क्या बोले शुभमन गिल

शुभमन गिल ने जीत का टोटल क्या हो सकता था इस बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि अगर हम 180, 190 के करीब पहुंच जाते, तो यह एक अच्छा मैच होता. सरफेस  हमने देखा है कि जब भी हम खेल रहे होते हैं, तो पहले तीन या चार ओवर में फास्ट बॉलर्स के लिए थोड़ा मूवमेंट होता है. हमने शुरुआत में कुछ विकेट खो दिए और फिर बीच में हमने मोमेंटम खो दिया. हम सच में आगे नहीं बढ़ पाए लेकिन तब हमें पता था कि हम फाइनल खेल रहे हैं’.

शुभमन गिल ने आगे कहा कि, ‘150, 160, अगर हमें पावरप्ले में कुछ शुरुआती विकेट मिल जाते हैं, तो हम हमेशा गेम में रहते हैं. मुझे लगता है कि पावरप्ले में 15-20 रन ज्यादा हो गए. अगर हमने उन्हें लगभग 50-55 रन तक रोक दिया होता, तो भी हमारे पास मौका होता. लेकिन मुझे लगता है कि वे पावरप्ले में थोड़ा आगे निकल गए’.

शुभमन गिल ने की बॉलिंग यूनिट की तारीफ

गिल ने इस सीजन में टीम के सुधार पर बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हम टूर्नामेंट में सबसे अच्छी बॉलिंग टीमों में से एक थे, जिस तरह से हम पहले दो गेम हार गए थे. हम पहले कुछ गेम हारने के बाद टूर्नामेंट में वापस आए. जिस तरह से हम बात करते रहे, खुद को पुश करते रहे, अलग-अलग एरिया में खुद को चैलेंज करते रहे और उन 5 परसेंट फैक्टर्स में सुधार करते रहे’.

IPL 2026 के सफर पर गिल ने बोली बड़ी बात

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपने ओवरऑल कैंपेन पर कहा कि, ‘बिल्कुल, बहुत खुश हूं. हम जीत नहीं पाए लेकिन हमेशा कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनमें आप सुधार कर सकते हैं और अगर हमने ट्रॉफी जीत भी ली होती, तब भी कुछ चीजें थीं जिन पर हमें एक ग्रुप के तौर पर काम करने की जरूरत महसूस हुई’.

गुजरात टाइटंस के लिए उनका बैटिंग ऑर्डर चिंता का विषय रहा, जो फाइनल में उनकी हार की वजह बना. टीम के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन जिस मुकाबले में चले वहां उन्होंने जीत हासिल की. वहीं जिस मुकाबले में ये दोनों फेल हुए टीम पूरी तरह से धराशायी हो गई. ऐसा ही फाइनल में हुआ जब ये दोनों आरसीबी के आगे चल नहीं पाए और सस्ते में पवेलियन लौट गए.

कैसा रहा मैच का हाल

आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना पाई. टीम के लिए सबसे अधिक रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए. उन्होंने नाबाद 50 रनों की पारी खेली. वहीं आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने 3 और भुवनेश्वर कुमार व जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट हासिल हुए. इसके बाद आरसीबी ने जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 12 बॉल बाकी रहते हुए हासिल कर लिया और 5 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 Prize Money: लगातार दूसरी बार RCB ने जीता IPL का ताज; खिलाड़ियों पर हुई इनामों की बारिश, जानिए किस टीम को मिली कितनी प्राइज मनी

'हमने ट्रॉफी जीत भी ली होती, तब भी…' फाइनल में हार के बाद छलका शुभमन गिल का दर्द, दिया ऐसा बयान फैंस का छू गया दिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button