MP News: Indore Gas Leak: इंदौर में गैस लीक से हड़कंप, 5 की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में परेशानी – INA

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस तेजी से आसपास के इलाके में फैलने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कई लोगों की आंखों में जलन और खांसी की शिकायत सामने आई.घटना के दौरान करीब 4 से 5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने सिलेंडर पर पानी का लगातार छिड़काव कर उसे ठंडा किया और करीब आधे से एक घंटे की मशक्कत के बाद गैस के रिसाव पर काबू पा लिया. बाद में सिलेंडर को बोरी से ढककर गैस का फैलाव पूरी तरह रोका गया.
गैस रिसाव रोकने के प्रयास में कुछ दमकलकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ी, हालांकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक कबाड़ी सिलेंडर को काट रहा था, तभी उसमें से गैस निकलने लगी. पुलिस ने शहजाद नामक कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सिलेंडर उसे किसने बेचा था. फिलहाल इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.
Indore Gas Leak: इंदौर में गैस लीक से हड़कंप, 5 की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में परेशानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








