MP News: रीवा में रावण की मूर्ति पर रार! ‘अशुभ है वो, प्रतिमा तोड़ो…’ मिला जवाब- लंकेश शिवभक्त-शास्त्रों के ज्ञाता, कोई हटा नहीं सकता – INA

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर में स्थित लगभग 60 साल पुरानी रावण की प्रतिमा को लेकर इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है. ये प्रतिमा शासकीय अस्पताल के सामने ‘रावणा मैदान’ में स्थापित है. इस मैदान में वर्षों से रामलीला का मंचन होता है. लेकिन अब रावण की प्रतिमा को लेकर गांव दो गुटों में बंट गया है.
रावणा मैदान में स्थापित प्रतिमा को एक पक्ष इसे अशुभ और वास्तुदोष का कारण मानते हुए हटाने की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे सांस्कृतिक पहचान के रूप में संरक्षित रखना चाहता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह प्रतिमा कई दशक पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिकारी ने ग्रामीणों के सहयोग से स्थापित कराई थी. समय बीतने के साथ यह प्रतिमा क्षेत्र की पहचान बन गई और मैदान का नाम भी रावणा मैदान पड़ गया. लेकिन धीरे-धीरे गांव में किसी भी बीमारी, दुर्घटना या विकास कार्य में रुकावट जैसी घटनाओं का कारण इस प्रतिमा को माना जाने लगा. कुछ लोगों में यह धारणा बन गई कि प्रतिमा के कारण वास्तुदोष उत्पन्न हो रहा है और इसे हटाने से क्षेत्र की समस्याएं दूर हो जाएंगी.
‘रावण की प्रतिमा होना शुभ नहीं’
प्रतिमा हटाने की मांग करने वाले पक्ष के सौरव द्विवेदी और रजनीश पांडेय का कहना है कि अस्पताल के सामने रावण की प्रतिमा होना शुभ नहीं है. उनका दावा है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है और क्षेत्र में बीमारियां तथा विकास बाधित होता है. वे प्रशासन से प्रतिमा को हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने या पूरी तरह हटाने की मांग कर रहे हैं.
‘रावण शास्त्रों के ज्ञाता’
वहीं प्रतिमा का समर्थन करने वाले पक्ष के शिवेंद्र शुक्ला और व्यापारी जगदीश पटेल इस तर्क को अंधविश्वास बताते हैं. उनका कहना है कि रावण को केवल खलनायक के रूप में देखना उचित नहीं है. वे उसे महान विद्वान, शिवभक्त और शास्त्रों के ज्ञाता के रूप में मानते हैं. उनका कहना है कि प्रतिमा दशकों से यहां है और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बन चुकी है, इसलिए इसे हटाना परंपरा और इतिहास के साथ अन्याय होगा.
गांव में इस मुद्दे को लेकर कई बार बैठकों और चर्चा का दौर भी चल चुका है, लेकिन अब तक कोई सर्वसम्मत समाधान नहीं निकल पाया है. कुछ लोग धार्मिक मान्यताओं और वास्तु तर्कों के आधार पर प्रतिमा हटाने पर अड़े हैं, जबकि अन्य इसे विरासत मानकर संरक्षित रखना चाहते हैं. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों से संवाद कर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है.
रीवा में रावण की मूर्ति पर रार! ‘अशुभ है वो, प्रतिमा तोड़ो…’ मिला जवाब- लंकेश शिवभक्त-शास्त्रों के ज्ञाता, कोई हटा नहीं सकता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







