सांसद रवि किशन भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे:15 से 25 जनवरी तक इस बार होगी अयोध्या की रामलीला- INA NEWS

अयोध्या की रामलीला में इस बार जाने-माने फिल्म स्टार, बॉलीवुड के सुपरस्टार एवं गोरखपुर के सांसद रवि किशन प्रभु श्री राम की भूमिका निभाएंगे। 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक मावलंकर हॉल, दिल्ली में होगी अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष श्री सुभाष मलिक (बॉबी मलिक) एवं महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि इस वर्ष ‘अयोध्या की रामलीला’ 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक मावलंकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब, रफ़ी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 15 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से वर्षा एवं तूफान के कारण रामलीला के मंच और सेट-अप को काफी क्षति पहुँचती रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक दिल्ली में और अयोध्या में रामलीला का आयोजन 15 जनवरी से 25 जनवरी के बीच किया जाएगा, जिससे आयोजन सुचारु एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके। सुभाष मलिक ने बताया कि इस वर्ष जिन कलाकारों के नाम अंतिम रूप से तय किए गए हैं, वे इस प्रकार है। जाने-माने सुपरस्टार और माननीय गोरखपुर के सांसद रवि किशन अयोध्या की रामलीला में महत्वपूर्ण भूमिका में प्रभु श्री राम की भूमिका निभाएंगे।भगवान शिव की भूमिका में प्रसिद्ध अभिनेता विंदू दारा सिंह। प्रसिद्ध अभिनेता राकेश बेदी, जो इससे पूर्व भी ‘अयोध्या की रामलीला’ में अनेक महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा चुके हैं। इस वर्ष रामलीला में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। रावण की भूमिका में जाने-माने अभिनेता एवं गायक अरुण बक्शी। उल्लेखनीय है कि उन्होंने पिछले वर्ष ‘अयोध्या की रामलीला’ में मेघनाद की भूमिका का प्रभावशाली अभिनय किया था। जाने-माने स्टार अवतार गिल नारद मुनि की भूमिका निभाएंगे।रज़ा मुराद जी राजा जनक और अहिरावण की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य यही रहता है कि रामभक्त जो दुनिया के कोने-कोने में घरों में बैठे हैं, उन तक एक सुंदर प्रभु राम की लीला आयोजन कर सके, और जो रामभक्त अपने घरों में बैठकर उसको देख पाएं परिवार के साथ. हमारा मेन उद्देश्य यही रहता है, और इस वर्ष भी हमारा यही उद्देश्य है कि पिछले वर्ष बासठ करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने अयोध्या की रामलीला को देखा था, पिछले वर्ष के सारे रिकॉर्ड टूटे। हमारा मुख्य यही रहता है कि देखने कम आएं, ग्राउंड में लोग रामलीला देखने कम आएं, घर में बैठकर प्रभु राम की अयोध्या की रामलीला को देखें, अधिक से अधिक रामभक्त घर बैठे ‘अयोध्या की रामलीला’ का दर्शन करें। अभी तक रवि किशन ने भगवान केवट, भगवान परशुराम और भगवान भरत की भूमिका निभाई थी अयोध्या की रामलीला में। अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और महासचिव शुभम मलिक का यह कहना है कि जो रामभक्त प्रभु राम की रामलीला को घर में बैठकर देखते हैं, उनको पूर्ण रामलीला घर में बैठकर देखने को मिले और हमारा उद्देश्य यह है कि जिस-जिस जगह आयोजन हो रहा है, वहाँ न देखें। ह मारा उद्देश्य यह है कि भगवान राम की रामलीला रामभक्तों तक पहुँचाएँ।लास्ट ईयर 62 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने रामलीला को देखा था।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button