Sport : रोहित, धोनी या सहवाग नहीं….टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला है ये बल्लेबाज, टॉप-10 में जानिए कौन-कौन शामिल #INA

Most Sixes For India In Test Format: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के नाम पर दर्ज है. स्टोक्स ने क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट में 138 छक्के लगाए हैं. लेकिन, क्या आपको मालूम है कि भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है. भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने जाने वाली है. तो आइए इससे पहले जान लेते हैं कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. टॉप-10 नामों पर डालते हैं नजर…

नंबर-10 पर हैं यशस्वी जायसवाल

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में 10वें स्थान पर यशस्वी जायसवाल का नाम आता है. यशस्वी ने 2023 से अब तक भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 54 पारियों में उन्होंने 45 छक्के और 317 चौके लगाए हैं. उन्होंने 48.75 के औसत और 66.10 की स्ट्राइक रेट से 2535 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 7 शतक और 13 अर्धशतक जड़े हैं. वह 6 बार शून्य पर भी आउट हुए.

शुभमन गिल नंबर-9 पर काबिज

इस लिस्ट में 9वें स्थान पर मौजूदा भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का नाम आता है. गिल ने 2020 से अब तक शुभमन गिल ने 41 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 74 पारियों में 47 छक्के लगाए हैं और 333 चौके जड़े हैं. शुभमन ने 44.31 के औसत और 61.85 की स्ट्राइक रेट से 2969 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं. वह 5 बार शून्य पर आउट हुए हैं. 

आठवें स्थान पर हैं सौरव गांगुली

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सौरव गांगुली का नाम 8वें स्थान पर आता है. गांगुली ने 1996 से 2008 तक भारत के लिए 113 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 188 पारियों में उन्होंने 57 छक्के लगाए और 900 चौके भी लगाए। उन्होंने 42.17 के औसत और 51.25 की स्ट्राइक रेट से 7212 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 16 शतक और 35 अर्धशतक निकले. वह 13 बार शून्य पर आउट हुए.

सातवें स्थान पर हैं कपिल देव

भारतीय पूर्व दिग्गज कपिल देव भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं. कपिल देव ने 1978 से 1994 तक 131 मैचों की 184 पारियों में 61 छक्के लगाए हैं और 557 चौके लगाए हैं. उन्होंने 31.05 के औसत और 79.33 की स्ट्राइक रेट से 5348 रन बनाए हैं. कपिल देव ने 8 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं. वह 16 बार टेस्ट में शून्य पर आउट हुए.

6वें स्थान पर हैं सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में 6वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. सचिन ने भारत के लिए 1989 से 2013 से 200 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 329 पारियों में 69 छक्के लगाए हैं औऱ 2058 चौके लगाए हैं. उन्होंने 53.78 के औसत और 54.04 की स्ट्राइक रेट से 15921 रन बनाए हैं. वह 14 बार टेस्ट क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए हैं. सचिन ने टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं.

पांचवें नंबर पर हैं एमएस धोनी

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर एमएस धोनी ने लगाए हैं. उन्होंने 2005 से 2014 तक 90 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 144 पारियों में 78 छक्के लगाए. उनके बल्ले से 544 चौके भी निकले. धोनी ने टेस्ट में 38.09 के औसत और 59.11 की स्ट्राइक रेट से 4878 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं. वह 10 बार शून्य पर पवेलियन लौटे हैं.

चौथे स्थान पर हैं रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आते हैं. 2012 से 2025 तक जडेजा ने 89 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 133 पारियों में 82 छक्के लगाए हैं. उनके बल्ले से 398 चौके निकले. इस दौरान उन्होंने 55.42 की स्ट्राइक रेट और 38.27 के औसत से 4095 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 175* रहा. उन्होंने 6 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं. वह टेस्ट में 8 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं काबिज

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम आता है. हिटमैन ने 2013 से 2024 तक 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 116 पारियों में 88 छक्के लगाए हैं. उनके बल्ले से 473 चौके निकले. उन्होंने 40.57 के औसत और 57 की स्ट्राइक रेट से 4301 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 212 रनों का रहा है. रोहित शर्मा ने टेस्ट में 12 शतक और 18 अर्धतक लगाए हैं. वह 16 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं.

तीसरे नंबर पर हैं वीरेंद्र सहवाग

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आते हैं. सहवाग ने 2001 से 2013 तक भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 178 पारियों में 90 छक्के लगाए. उन्होंने 1219 चौके भी लगाए. उन्होंने 49.43 के औसत और 82.18 की स्ट्राइक रेट से 8503 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 31 अर्धशतक लगाए. वह 16 दफा शून्य पर आउट हुए.

नंबर-1 पर हैं ऋषभ पंत

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम पर दर्ज है. पंत ने भारत के लिए 50 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 87 पारियों में उन्होंने 97 छक्के लगाए हैं. अब श्रीलंका दौरे पर यदि पंत 3 छक्के लगा देते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 100 छक्के लगाने वाले पहले व एकमात्र क्रिकेटर बन जाएंगे. ऋषभ पंत ने 43.37 के औसत और 74 की स्ट्राइक रेट से 3557 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं. वह 3 बार डक पर भी आउट हुए हैं.

यहां देखें टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट10050छक्केचौकेसर्वश्रेष्ठ स्कोरडक
1ऋषभ पंत5087355743.3774.0081997383159*3
2वीरेंद्र सहवाग103178850349.4382.18233190121931916
3रोहित शर्मा67116430140.5757.0012188847321216
4रवींद्र जडेजा89133409538.2755.4262882398175*8
5एमएस धोनी90144487838.0959.116337854422410
6सचिन तेंदुलकर2003291592153.7854.045168692058248*14
7कपिल देव131184534831.0579.338276155716316
8सौरव गांगुली113188721242.1751.2516355790023913
9शुभमन गिल4174296944.3161.85118473332695
10यशस्वी जायसवाल2954253548.7566.1071345317214*6

ये भी पढ़ें: CSK में जा रहे हैं हार्दिक पांड्या? मान ली अगर MI की ये शर्त तो येलो जर्सी में मचाएंगे धमाल, इन खिलाड़ियों के बदले होगा ट्रेड

रोहित, धोनी या सहवाग नहीं….टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला है ये बल्लेबाज, टॉप-10 में जानिए कौन-कौन शामिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button