Nation- हर मर्डर के बाद नहाया…’ मां-बाप और बहन को मारकर दफना दिए शव, कातिल भाई बोला- ‘इज्जत कर दी थी नीलाम’- #NA

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Image Credit source: TV9
बेंगलुरु पुलिस ने विजयनगर जिले के कोट्टुरु में हुए तिहरे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा किया है. बहन के गर्भवती होने की सूचना पर आरोपी ने ऑनर किलिंग में उसकी हत्या कर दी. इसके बाद बहन का समर्थन करने के कारण उसने अपने माता-पिता की भी हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अक्षय ने कबूल किया कि उसने परिवार की इज्जत बचाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया. घटना कोट्टूर पुलिस थाना क्षेत्र की है.
पुलिस के अनुसार अपनी आरोपी की 18 वर्षीय छोटी बहन अमृता तीन महीने की गर्भवती थी, जिसकी खबर सुनकर वह बहुत क्रोधित हो गया था. पुलिस को संदेह है कि उसकी बहन के प्रेमी का दूसरे समुदाय से होना भी हत्या का एक कारण हो सकता है.
अमृता को पढ़ाई के दौरान हुआ था प्रेम
चार महीने पहले, आरोपी भाई ने जब अपनी बहन का मोबाइल फोन चेक किया, तो पता चला कि वह पीयूसी में पढ़ रहे एक युवक के लगातार संपर्क में थी. बाद में अक्षय ने उस युवक को फोन किया और उसे पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है. इससे क्रोधित होकर अक्षय ने अपनी बहन पर हमला किया और उसे धमकी भी दी थी. हालांकि अमृता ने बाद में माफी मांगते हुए कहा कि मैं प्यार नहीं करती, लेकिन 26 जनवरी को पता चला कि वह गर्भवती है.
बहन का बचाव करते थे इसलिए मां-बाप की कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार अक्षय ने अपनी बहन को गर्भपात कराने के लिए कहा था, लेकिन उसके माता-पिता सहमत नहीं हुए. इससे गुस्से में आरोपी ने अपनी छोटी बहन और मां-बाप की हत्या कर दी. आरोपी ने यह बात पुलिस पूछताछ के दौरान कबूल की है.
अक्षय ने कब और कैसे घटना को दिया अंजाम
पुलिस जांच के दौरान मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अक्षय ने सबसे पहले 26 जनवरी को अपनी मां की हत्या की. हत्या के बाद उसने स्नान किया और खून से सने कपड़े नष्ट कर दिए. शाम को जब उसकी बहन घर आई, तो उसने उसकी भी हत्या कर दी और उसे अपनी मां के शव के पास लिटा दिया. उसने दोबारा स्नान किया और वही कपड़े पहन लिए.
रात करीब 10:30 बजे नशे में धुत होकर घर आया और सोफे पर बैठे अपने पिता का गला काटकर हत्या कर दी. उसने अपने पिता के शव को अपनी मां और बहन के शव के बगल में रख दिया और फिर उसने कमरा बंद कर दिया. दोबारा स्नान किया और कपड़े बदले.
घर में ही गड्ढा खोदकर तीनों शव को दफनाया
तीनों की हत्या करने के बाद अगली सुबह मां और बहन का मोबाइल लेकर बेंगलुरु आया और अपना फोन घर पर ही छोड़ दिया. इस दौरान उसके जयदेव अस्पताल के पास एक फोटो खींची और उसे अपने मोबाइल फोन पर भेज दिया फिर दोनों मोबाइल फोन को अस्पताल के पास कूड़ेदान में फेंक दिए.
इसी दौरान वह अपने चाचा वसंत से मिला और उन्हें सब कुछ बताया. पुलिस ने बताया कि शवों को दफनाने और ‘लापता’ का नाटक करने का आइडिया उसके चाचा ने ही उसे दिया था. 27 जनवरी की रात को वह कोट्टुरु लौट आया. अपने साथ टाइल काटने की मशीन और ड्रिलिंग मशीन लेकर आया और गड्ढा खोदकर घर में ही तीनों शवों को दफना दिया.
खुद गया थाने और लिखाई लापता होने की शिकायत
पुलिस जांच के अनुसार 29 जनवरी को आरोपी अपने चाचा के साथ तिलकनगर पुलिस स्टेशन गया और अपने माता-पिता और बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. जब बेंगलुरु पुलिस को शक हुआ और उन्होंने जांच शुरू की और सच्चाई सामने आई. आरोपी अक्षय और वसंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
तिलकनगर पुलिस ने जांच पूरी कर ली है. मामला जल्द ही कोट्टूर पुलिस को सौंप दिया जाएगा. पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि क्या आरोपी की बहन गर्भवती थी या नहीं. पुलिस ने बताया कि अगर वह नाबालिग है, तो उसके प्रेमी के खिलाफ पीओसीएसओ का मामला भी दर्ज किया जा सकता है.
(रिपोर्ट: प्रदीप चिक्कती, टीवी9 बेंगलुरु)
हर मर्डर के बाद नहाया…’ मां-बाप और बहन को मारकर दफना दिए शव, कातिल भाई बोला- ‘इज्जत कर दी थी नीलाम’
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)


