Nation- जमीनी विवाद और चुनावी रंजिश… शिवपुरी में वकील की हत्या का मास्टरमाइंड निकला पूर्व सरपंच; 10 लाख में दी थी सुपारी- #NA

सभी आरोपियों को जेल भेजा गया
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार दोपहर हुई वकील संजय सक्सेना की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन शार्प शूटर्स सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि जमीन का मुकदमा जीतने पर वकील संजय को मारने की सुपारी दी गई थी. कुल 10 लाख रुपए में मर्डर को अंजाम देने की बात तय हुई थी, जिसमें एडवांस में 2 लाख रुपए दिए गए थे.
जानकारी के अनुसार, घिरियाली मोहल्ला पुराना बाजार इलाके के रहने वाले वकील संजय सक्सेना शनिवार दोपहर अपनी बाइक से कोर्ट जा रहे थे, तभी रास्ते में करैरा थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और फिर वह मौके से फरार हो गए. कुछ देर बाद जब एक वकील वहां से गुजरे तो उन्होंने संजय को खून से लथपथ हालत में पड़े हुए देखा. वह तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पूर्व सरपंच ने कराई हत्या
घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. जांच में सामने आया है कि हत्या की जड़ जमीन विवाद से जुड़ी हुई है. एक जमीन के केस में संजय की जीत हुई थी. साथ ही साल 2015 में हुए पंचायत चुनाव में भी उन्होंने पूर्व सरपंच सुनील शर्मा को चुनौती दी थी.
तीन शर्प शूटर्स अरेस्ट
इन्हीं रंजिश में सुनील ने वकील की हत्या के लिए प्लान तैयार किया था. उसने तीन शूटर्स को हायर किया गया था, जिन्हें 10 लाख की सुपारी दी गई थी. 2 लाख रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए थे. हत्या के बाद 8 लाख रुपए देने की बात हुई थी. सब कुछ तय योजना के अनुसार तो हुआ, लेकिन आखिर में पुलिस ने बहुत ही कम समय में हत्याकांड का खुलासा कर लिया. पुलिस ने तीन शूटर्स और 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य साजिशकर्ता सुनील शर्मा भी शामिल है.
गिरफ्तार शूटर्स की पहचान गोलू रावत (25) निवासी घुघसी, पपेंद्र रावत (23) निवासी चांदपुर, डबरा और जहीर (24) निवासी घुघसी के तौर पर हुई है. इसके अलावा अन्य दो आरोपियों की पहचान शिक्षक कमलेश शर्मा और उनके चाचा पूर्व सरपंच सुनील शर्मा के रूप में हुई.
जमीनी विवाद और चुनावी रंजिश… शिवपुरी में वकील की हत्या का मास्टरमाइंड निकला पूर्व सरपंच; 10 लाख में दी थी सुपारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)



.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)




