Nation- पीएम मोदी ने रखी HCL-फॉक्सकॉन चिप प्रोजेक्ट की नींव, भारत की पहली OSAT सुविधा से होगी लैस- #NA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (21 फरवरी) को उत्तर प्रदेश के ज़ेवर में इंडिया चिप लिमिटेड की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) यूनिट की आधारशिला रखी. जहां सेमीकंडक्टर चिप कंपोनेंट बनाई जाएगी. पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ें.
इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड एचसीएल और फॉक्सवैगन का 60:40 का संयुक्त उद्यम है. प्रति माह 20 हजार वेफर्स की प्रोसेसिंग क्षमता वाला यह केंद्र सेमीकंडक्टर कंपोनेंट की घरेलू मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. 2028 तक OSAT परिचालन में आने की उम्मीद इस यूनिट की है जिसमें 3700 करोड़ का निवेश होगा. इस यूनिट में स्मार्टफोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल सिस्टम और औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का उत्पादन किया जाएगा. वहीं 3500 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा साथ ही स्थानीय सप्लाई चेन विकसित होगी.
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
ज़ेवर, चिप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आधारशिला कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद महेश शर्मा, राज्य मंत्री जितिन प्रसाद , विधायक पंकज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे. इसके साथ ही एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा और फॉक्सकॉन समूह के चेयरमैन बॉब चेन भी कार्यक्रम में मौजूद थे.
यूपी का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने यूपी का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट की आधारशिला रखी. उन्होंने कहा कि अंगूठे के नाखून में पूरी रामचरित मानस लिखनी हो वैसा काम है सेमीकंडक्टर चिप बनाना, यह काम अब यूपी के जेवर में होगा. उन्होंने कहा कि बड़ी से बड़ी कार भी सेमीकंडक्टर चिप के बिना बेकार हैं तो समझ सकते हैं सेमीकंडक्टर क्या है. उन्होंने बताया कि 3 करोड़ 60 लाख चिप ज़ेवर में बनाई जाएंगी.
सीएम योगी ने की पीएम के विजन की सराहना
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम का आभार व्यक्त किया. उन्होंने पीएम के विजन की सराहना करते हुए कहा कि उनके विजन से भारत दुनिया की समग्र अर्थव्यवस्था के तौर पर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम ने देश को इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के हब के तौर विकसित किया है. दिल्ली में एआई समिट का सफल आयोजन हुआ.
सीएम योगी ने कहा कि 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था इस चिप से व्यवस्थित होगी. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में इसी क्षेत्र में गोलियां चलती थीं, अराजकता थी, लोग घर से निकल नहीं पाते थे, लेकिन आज ज़ेवर देश का ज़ेवर बनकर उभर रहा है. उन्होंने कहा कि हमने भरोसा कायम किया और यूपी को निवेश के ड्रीम डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया.
पीएम मोदी ने रखी HCL-फॉक्सकॉन चिप प्रोजेक्ट की नींव, भारत की पहली OSAT सुविधा से होगी लैस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)


