Nation: प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगी: सीबी जॉर्ज #INA

टोक्यो, 28 अगस्त (.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे और 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जापान में भारत के राजदूत सीबी जॉर्ज ने कहा है कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।

समाचार एजेंसी . से खास बातचीत करते हुए सीबी जॉर्ज ने कहा, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। वह प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से मुलाकात करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा और इशिबा के साथ पहली शिखर वार्ता होगी। दोनों नेता भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, और नवाचार शामिल हैं। इसके अलावा, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

सीबी जॉर्ज ने कहा, भारत और जापान का संबंध घनिष्ठ रहा है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव है। आप जापान में कहीं भी जाएं, आपको भारतीयता नजर आएगी। इसी आधार पर दोनों देशों के बीच संबंध मजबूती से आगे बढ़ रहा है। 2014 में भारत और जापान ने विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री आबे ने इसकी नींव रखी थी। यह वास्तविक और वैश्विक साझेदारी है। आगामी बैठक इसकी प्रगति का विश्लेषण करने के लिए हो रही है। बैठक में इस साझेदारी को आगे ले जाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा, विश्व मौजूदा समय में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में भारत और जापान जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के प्रधानमंत्री का मिलना बेहद अहम है। आर्थिक रूप से जापान हमेशा से भारत का एक बड़ा और अहम साझीदार रहा है। हम लोग 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की प्रक्रिया में शामिल हैं। इस यात्रा में जापान हमारे लिए बेहद अहम है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने सुजुकी मोटर्स की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की फैक्ट्री का उद्घाटन किया है। सुजुकी चालीस साल पहले भारत में स्थापित हुई थी और आज भी ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अहम योगदान दे रही है। इस तरह जापानी कंपनियों ने भारत के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई है।

सीबी जॉर्ज ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी से जापान के लोग जुड़े हुए हैं। वह उस समय से यहां आते रहे हैं जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। पिछले 10 साल में भारत और जापान के संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं। यहां के लोग उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

–.

पीएके/केआर

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगी: सीबी जॉर्ज




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button