Nation- वाराणसी जा रही थी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन, रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर अचानक फंस गई साइकिल, फिर क्या हुआ?- #NA

ट्रेन के इंजन में फंसी साइकिल

रायबरेली में उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के इंजन में अचानक से एक साइकिल फंस गई. साइकिल इंजन में फंसने के बाद काफी दूर तक घिसटती चली गई. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया. घटना रायबरेली के पहले स्टेशन रूपामऊ के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 143 पर हुई.

वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही क्रॉसिंग पर पहुंची अचानक पटरी के किनारे खड़े एक व्यक्ति की साइकिल इंजन में फंस गई. साइकिल काफी दूर तक घिसटती चली गई. हालांकि, ट्रेन चालक ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. इससे ट्रेन मौके पर ही रुक गई और बड़ा हादसा टल गया. ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी तरह की अनहोनी और नुकसान नहीं हुआ.

कड़ी मशक्कत के बाद साइकिल को निकाला बाहर

ड्राइवर की सूचना पर रेल पथ मिस्त्री मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद इंजन में फंसी साइकिल को बाहर निकाला. साइकिल हटाए जाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. इस दौरान करीब घंटे भर ट्रेन खड़ी रही. इंजन में फंसी साइकिल को निकालते समय की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग चालक की सतर्कता की सराहना कर रहे हैं.

पहले ही टल चुका है जिले में बड़ा रेल हादसा

फरवरी 2025 में रायबरेली में एक ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम कर दी गई थी. लोको पायलट ने चंपा देवी मंदिर के पास पटरियों पर रखे पत्थर देखे और इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया था. इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस को अलर्ट किया था.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर के पास एक पुल पर रेलवे ट्रैक पर बड़े पत्थर रख दिए थे. पुलिस ने बताया था कि पुल पर गार्ड रेल और रनिंग रेल के बीच 450mm का स्टैंडर्ड गैप था, जहां रात को पत्थर रखे गए थे. अधिकारियों ने बताया था कि लखनऊ से आ रही यशवंतपुर एक्सप्रेस के सतर्क लोको पायलट ने रुकावट को देखा और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था.

वाराणसी जा रही थी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन, रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर अचानक फंस गई साइकिल, फिर क्या हुआ?


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button