Sport : रजत पटीदार ने खेली 93 रनों की तूफानी पारी, आरसीबी ने बनाया प्लेऑफ का बड़ा स्कोर, गुजरात को मिला 255 रनों का लक्ष्य #INA

RCB vs GT IPL 2026Qualifier-1: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर-1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा है. गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. यह आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने नाबाद 93 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या 43-43 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर 2-2 विकेट लिए. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली.
वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी को दिलाई तेज शुरुआत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की शुरुआत विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने की. वेंकटेश ने तेज शुरुआत की, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए. दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने अय्यर को पवेलियन भेजा. अय्यर 7 गेंद पर 19 रन बनाए.
SIX, annnd OUT! ☝️
🎥 Kagiso Rabada cranks up the pace . dismiss Venkatesh Iyer 🔥👏
Updates ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/GzXmR4AtqS
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की साझेदारी को जेसन होल्डर ने तोड़ा
इसके बाद कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच एक अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन फिर एक ही ओवर में जेसन होल्डर ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर होल्डर ने विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया. कोहली ने 25 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली. इसके बाद होल्डर ने चौथी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को चलता किया. पडिक्कल 19 गेंद पर 30 रन बनाए.
Jason Holder’s reaction says it all 😮
He gets the HUGE WICKETS of Virat Kohli and Devdutt Padikkal in the same over ☝️🔝
Updates ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/z8ZEwrCIGJ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
रजत पटीदार और क्रुणाल पांड्या के बीच हुई अच्छी साझेदारी
इसके बाद कप्तान रजत पटीदार और क्रुणाल पांड्या के बीच एक शानदार साझेदारी हुई. दोनों बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस की गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, लेकिन फिर कगिसो रबाडा ने क्रुणाल पांड्या को आउट कर आरसीबी को चौथा झटका दिया. पांड्या 28 गेंद पर 43 रन बनाए. टिम डेविड 4 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने.
Ridiculous ball-striking 🔥
Rajat Patidar & Krunal Pandya with the carnage in the middle overs 🤝
Glimpses of the partnership: https://t.co/nP9REyUF67#TATAIPL | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/Yuz3T9yzIt
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
रजत पटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों पर खेली नाबाद 93 रनों की तूफानी पारी
वहीं कप्तान रजत पटीदार ने आज एक ऐसी पारी खेली है जिसे ना वो खुद ना फैंस भूलना चाहेंगे. पटीदार ने गुजरात टाइटंस की गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और आखिकी तक नाबाद रहे और टीम के स्कोर को 254 तक पहुंचाया. रजत पटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 93 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहा.
Oh Captain. Our Captain. ❤️🔥 pic.twitter.com/kugoy6Xo2Z
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 26, 2026
ऐसी है बेंगलुरु और गुजरात की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट – रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट – राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: भारतीय फैंस के सिर अब चढ़ेगा फीफा वर्ल्ड कप का खुमार, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी सारी जरूरी बातें
रजत पटीदार ने खेली 93 रनों की तूफानी पारी, आरसीबी ने बनाया प्लेऑफ का बड़ा स्कोर, गुजरात को मिला 255 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









