Nation- दुनिया के दिग्गज, AI पॉलिसी और निवेश पर चर्चा… एआई समिट में कल पीएम मोदी करेंगे ‘महामंथन’- #NA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर एआई समिट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और दुनिया भर के कई बड़े उद्योग जगत के नेता भी संबोधित करेंगे. इसके बाद सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री अन्य नेताओं के साथ इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा करेंगे, जहां अलग-अलग देशों के पवेलियन देखेंगे.
दोपहर करीब 12 बजे से लीडर्स प्लेनरी आयोजित होगी. इसमें अलग-अलग देशों के प्रमुख, मंत्री और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसमें AI से जुड़ी नीतियों, ढांचे और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके बाद शाम 5:30 बजे से प्रधानमंत्री CEO राउंडटेबल में हिस्सा लेंगे. इसमें दुनिया की बड़ी टेक और इंडस्ट्री कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी सरकार के साथ निवेश, रिसर्च सहयोग, सप्लाई चेन और AI के उपयोग पर चर्चा करेंगे.
पीएमशेरिंग तोबगे के साथ मीटिंग बहुत अच्छी रही
इससे पहले बुधवार को पीएम ने AI इम्पैक्ट समिट डिनर और कल्चरल प्रोग्राम में दुनिया के लीडर्स के साथ बैठक की. इसे लेकर एक पोस्ट में पीएम ने कहा, पीएमशेरिंग तोबगे के साथ मीटिंग बहुत अच्छी रही. हमने इस पर बात की कि हम दुनिया की भलाई के लिए और सस्टेनेबिलिटी के सिद्धांतों के साथ तालमेल बिठाते हुए एआई की ताकत का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.
The meeting with PM Tshering Tobgay was outstanding. We discussed how we can harness the power of AI for global good and in harmony with principles of sustainability.
Our enduring India-Bhutan friendship, rooted in mutual trust, goodwill and close ties between our two peoples, pic.twitter.com/oWBUXmR7EW
— Narendra Modi (@narendramodi) February 18, 2026
भारत-भूटान दोस्ती करीबी रिश्तों पर आधारित
पीएम मोदी ने कहा, हमारी हमेशा रहने वाली भारत-भूटान दोस्ती, जो आपसी भरोसे, अच्छी भावना और दोनों देशों के लोगों के बीच करीबी रिश्तों पर आधारित है. हमारी पार्टनरशिप को नए और बदलाव लाने वाले क्षेत्रों में गाइड करती रहेगी. एक अन्य पोस्ट में पीएम ने कहा, पीएम ओल्ज़ास बेक्टेनोव और मैं आज सुबह मिले.
Prime Minister Olzhas Bektenov and I met earlier today. His visit will further deepen India-Kazakhstan Strategic Partnership. There is immense scope for bilateral cooperation in trade, energy, critical minerals, rare earths, defence, connectivity and space. We will keep working pic.twitter.com/jbB8ESBh4x
— Narendra Modi (@narendramodi) February 18, 2026
दोनों देशों के बीच सहयोग की बहुत गुंजाइश
उनके दौरे से भारत-कजाकिस्तान स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप और गहरी होगी. व्यापार, एनर्जी, ज़रूरी मिनरल्स, रेयर अर्थ्स, डिफेंस, कनेक्टिविटी और स्पेस में दोनों देशों के बीच सहयोग की बहुत गुंजाइश है. हम अपनी दोस्ती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.
दुनिया के दिग्गज, AI पॉलिसी और निवेश पर चर्चा… एआई समिट में कल पीएम मोदी करेंगे ‘महामंथन’
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)






.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)

