National-Gold Price Today: नए साल के पहले दिन सोना हुआ सस्ता! चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट – #INA

Gold Price Today: आज साल के पहले दिन सोने के भाव ने थोड़ी राहत दी है। सोने का भाव 1 जनवरी 2025 को 450 रुपये तक सस्ता हुआ है। बुधवार के दिन सोने के दाम में कल 31 दिसंबर 2024 मंगलवार की तुलना में गिरावट रही। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,200 रुपये के आसपास है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

1 जनवरी 2025 को सस्ती हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 90,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल चांदी का भाव 92,500 रुपये पर था। चांदी में नए साल के दिन 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

आगे कैसी रहेगी सोने की चाल?

नए साल में सोने की कीमतों में तेजी की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, रुपये की कमजोरी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के तनाव के चलते सोने की मांग में इजाफा हो रहा है। निवेशकों की सुरक्षित विकल्पों में रुचि और ज्वैलर्स की बढ़ती खरीदारी भी कीमतों को प्रभावित कर रही है। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती और केंद्रीय बैंकों की नीतिगत बदलावों से बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। इन सभी कारकों के चलते सोने की कीमतें आने वाले दिनों में ऊंचाई छू सकती हैं।

1 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली71,25077,710
नोएडा71,25077,710
गाजियाबाद71,25077,710
जयपुर71,25077,710
गुड़गांव71,25077,710
लखनऊ71,25077,710
मुंबई71,10077,560
कोलकाता71,10077,560
पटना71,15077,610
अहमदाबाद71,15077,610
भुवनेश्वर71,10077,560
बेंगलुरु71,10077,560

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

सोने-चांदी का रेट

Gold Price Today: नए साल के पहले दिन सोना हुआ सस्ता! चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button