National-OTT Releases: इस वीकेंड हॉरर के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का, Netflix से लेकर Prime तक…रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज – #INA

National-OTT Releases: इस वीकेंड हॉरर के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का, Netflix से लेकर Prime तक…रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज – #INA

OTT Releases this week: ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती है, जिसको आप आसानी से घर बैठ कर एन्जॉय कर सकते हैं। जून के तीसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली है। इस वीकेंड आपको इन फिल्मों को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। जून के तीसरे वीकेंड में ओटीटी पर इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’जैसे कई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली है।

आइए जानते हैं इस हफ्ते Netflix, Prime ., ZEE5, SonyLIV और JioHotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है।

  • ग्राउंड जीरो (Prime .)

इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ 20 जून 2025 को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने एक बीएसएफ ऑफिसर नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल निभाया हैं। जिसे देश के सबसे खतरनाक आतंकवादी राणा ताहिर नदीम को पकड़ने की जिम्मेदारी दी जाती है।

  • ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ (ZEE5)

‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में दिलजीत दोसांझ एक अनोखे जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 20 जून 2025 को ZEE5 पर रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी बुडापेस्ट में रहने वाले एक अनोखे जासूस शेरदिल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग अजीब और पेचीदा मामलों को सुलझाता है। फिल्म में सुमीत व्यास, डायना पेंटी, बनिता संधू, चंकी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे।

  • ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो'(Netflix)

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन 21 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा। इस बार फिर कपिल शर्मा अपनी मजेदार कॉमेडी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। शो में इस बार अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आएंगे।

  • ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ (Prime .)

‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ करीब 14 साल बाद आई है और इसकी कहानी 1968 की एक कॉलेज छात्रा स्टेफनी (कैटिलिन सांता जुआना) पर बेस्ड है। वह एक पुराने टावर के गिरने से जुड़े डरावने सपनों से परेशान रहती है। जब वह इन सपनों की गहराई में जाती है, तो उसे पता चलता है कि यह डर उसकी दादी से जुड़ी विरासत का हिस्सा है। जैसे-जैसे वह अपने परिवार के अतीत को खंगालती है, उसे एहसास होता है कि उसकी पूरे परिवार पर मौत का खतरा मंडरा रहा है।

  • ‘प्रिंस एंड फैमिली’ (ZEE5)

‘प्रिंस एंड फैमिली’ एक फैमिली एंटरटेनमेंट कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दिलीप लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन बिंटो स्टीफन ने किया है और इसे लिस्टिन स्टीफन ने प्रोड्यूस किया है। यह मजेदार फिल्म 20 जून, 2025 से जी5 पर देखी जा सकती है।

  • ‘केरल क्राइम फाइल्स’ सीजन 2′ (JioHotstar)

‘केरल क्राइम फाइल्स’ सीजन 2′ 20 जून 2025 से जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस पार्ट में इसकी कहानी एक जवान पुलिसकर्मी की रहस्यमयी गुमशुदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके लापता होने की वजह किसी को समझ नहीं आता है।

‘शैतान 2’ में अब दिखेगा काले जादू का खौफ! इस कहानी के साथ फ्लोर पर आएगी अजय देवगन की फिल्म

OTT Releases: इस वीकेंड हॉरर के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का, Netflix से लेकर Prime तक…रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button