National-Gold Price Today: 3 जनवरी को फिर महंगा हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट – #INA

Gold Price Today: सोने के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। नए साल के तीसरे दिन सोने के भाव में 330 रुपये की तेजी रही। शुक्रवार 3 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 300 रुपये और 24 कैरेट 330 रुपये तक महंगा हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट गोल्ड रेट 78,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,900 रुपये के आसपास है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

3 जनवरी 2025 को सस्ती हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 90,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है।

कल दिल्ली के लोकल बुलियन मार्केट में ये रहा दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सोना 330 रुपये महंगा होकर 79,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह 79,390 रुपये पर था। इसी तरह, चांदी भी 130 रुपये बढ़कर 90,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

क्यों महंगा हुआ सोना

कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त और घरेलू बाजार में निवेशकों की मांग के कारण यह बढ़ोतरी हुई। एक्सपर्ट का मानना है कि रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती ने सोने की कीमतों को सहारा दिया। घरेलू बाजार में सोने की कीमत 77,300 रुपये के ऊपर बनी हुई है और कॉमेक्स बाजार में भी सोना 2,640 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रहा है। बाजार की नजर अब अमेरिका से आने वाले बेरोजगारी और पीएमआई जैसे वृहद आर्थिक आंकड़ों पर है, जो सर्राफा बाजार में अस्थिरता ला सकते हैं।

 

3 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली71,95078,480
नोएडा71,95078,480
गाजियाबाद71,95078,480
जयपुर71,95078,480
गुड़गांव71,95078,480
लखनऊ71,95078,480
मुंबई71,80078,330
कोलकाता71,80078,330
पटना71,85078,380
अहमदाबाद71,85078,380
भुवनेश्वर71,80078,330
बेंगलुरु71,80078,330

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

सोने-चांदी का रेट

Gold Price Today: 3 जनवरी को फिर महंगा हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button