दिल्ली सरकार की नई पहल:मेट्रो स्टेशनों पर दान कर सकेंगे पुराने कपड़े, सीएम रेखा गुप्ता ने किए बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर- INA NEWS

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक और बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। दिल्ली सचिवालय में आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पुराने कपड़ों के दान और उनके पुनर्चक्रण (Recycling) के लिए एक बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस बेहद खास ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए दिल्ली सरकार, DLWO, दिल्ली मेट्रो (DMRC), SULM, ReSpun और क्लोथ्स बॉक्स फाउंडेशन ने एक साथ हाथ मिलाया है। 10 मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे अर्पण दान केंद्र योजना की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि जल्द ही पहले चरण के तहत दिल्ली मेट्रो के 10 प्रमुख स्टेशनों पर अर्पण दान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर दिल्ली के आम नागरिक अपने घरों में बेकार- पुराने कपड़ों को आसानी से दान कर सकेंगे। मेट्रो स्टेशनों पर इन केंद्रों के खुलने से लोगों के लिए दान करना बेहद सुगम हो जाएगा। सीएम ने कहा कि, यह पहल न केवल हमारी दिल्ली को साफ रखने में मदद करेगी, बल्कि उन पुराने कपड़ों को भी एक नया जीवन देगी जो अमूमन कूड़े के ढेरों में फेंक दिए जाते हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर इस परियोजना का उद्देश्य केवल कपड़ों को इकट्ठा करना नहीं है, बल्कि उनका सही और रचनात्मक इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। इस योजना के कई दूरगामी फायदे होंगे: कचरे में कमी: दान किए गए कपड़ों को आधुनिक तकनीकों से Recycle (पुनर्चक्रण) और Upcycle (अपसाइकिल) किया जाएगा, जिससे लैंडफिल (कूड़े के पहाड़ों) पर कपड़ों का बोझ कम होगा। पर्यावरण की सुरक्षा: टेक्सटाइल वेस्ट (कपड़ा कचरा) पर्यावरण के लिए एक बड़ी चुनौती है। इस प्रोजेक्ट से कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी। महिलाओं को रोजगार: रिसाइकल और अपसाइकिलिंग की इस पूरी प्रक्रिया से दिल्ली की महिलाओं के लिए आजीविका के नए साधन और रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button