खबर शहर , प्लॉट खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान: आगरा में युवक संग हुआ बड़ा धोखा, 48 लाख की ठगी; FIR दर्ज – INA

आगरा के थाना हरीपर्वत में कमलानगर निवासी युवक ने पांच लोगों पर प्लॉट दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमला नगर निवासी संजय दिवाकर ने
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि संजय प्लेस स्थित एसबीएनएल वर्ल्ड के संचालक सत्य प्रकाश तित्तल, विक्रांत कुमार, युवराज सिंह, राहुल कुमार व विशाल तित्तल ने फतेहाबाद की नारायणी धाम सोसायटी में प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। दो वर्षों में आरोपियों ने 48 लाख रुपये ले लिए।
आरोपियों ने प्लॉट की कीमत 50 लाख रुपये बताई थी। 29 जनवरी को आरोपियों के संजय प्लेस स्थित ऑफिस पहुंचने पर पता चला कि 30-40 अन्य लोगों से भी इसी तरह लाखों रुपये लिए गए हैं। थाना प्रभारी हरीपर्वत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।