खबर शहर , UP: मोटे मुनाफे का दिया झांसा, आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी से  44 लाख की ठगी; परिवार सहित भागा आरोपी – INA

आगरा के रावतपाड़ा के लोहार गली में रहने वाले आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी को मिलकर कारोबार करने पर मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद उनसे 44 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। अब धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पीड़ित कारोबारी विवेक किशन गर्ग ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। बताया कि उनकी पहचान वर्ष 2016-17 से ताल सेमरी देवरी रोड निवासी बबलू कुशवाह से थी। उनमें व्यापारिक लेन-देन होते थे। आरोप है कि 16 मार्च, 2025 को बबलू ने कई प्रांतों से ज्वेलरी के ऑर्डर होने की बात कहकर मुनाफे का लालच दिया। बताया कि उसके बेटे अजीत और रोहित कारीगर हैं जो माल तैयार कर देंगे और ऑर्डर की सप्लाई व भुगतान का भी काम संभाल देंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

भरोसा कर उन्होंने मई से अक्तूबर के बीच कई बार में करीब 40 लाख रुपये बबलू, अजीत और रोहित को दिए। अजीत तैयार माल को पीपल मंडी स्थित दुकान पर लाता था। दिवाली के ऑर्डर के दौरान 20 अक्तूबर को बबलू अपने बेटों और पिता भीमसेन के साथ आए, तैयार माल व दुकान में रखे करीब 4 लाख रुपये लेकर चले गए। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

वह माल और रकम मांगने उनके घर गए तो आरोपी भाग चुके थे। बाद में फोन पर बबलू ने जल्द लौटाने का वादा किया लेकिन लगातार टालता रहा। अब रुपये देने से मना कर धमकी दे रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसने यह रकम रिश्तेदारों और बाजार से उधार ली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News