खबर शहर , Agra: बच्चों की अपार आईडी अटकी, कर्मचारी भी जिम्मेदार, 250 से ज्यादा स्कूलों का काम अधूरा; दो अफसरों को नोटिस – INA

अपार आईडी और आधार कार्ड कार्य अधूरा होने के मामले में विद्यालयों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी कम दोषी नहीं है। कई विद्यालय प्रबंधकों की तरफ से अपार आईडी के लिए आवेदन किया गया लेकिन कर्मचारियों ने फाइल को दबाए रखा। बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से जिला समन्वयक मोहित निमेष और एआईएस इंचार्ज कौशलेंद्र उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


बच्चों की अपार आईडी बनाने का शासन ने निर्देश दिया हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और विद्यालयों की लापरवाही के कारण पिछले एक साल से कछुआ गति से काम चल रहा है। उसी का नतीजा है कि अब भी जिले में 250 से अधिक बच्चों की अपार आईडी का काम अधूरा पड़ा है। कई विद्यालय प्रबंधकों और प्राचार्यों की तरफ से विभाग में अपार आईडी लॉगिन के लिए आवेदन किया लेकिन कर्मचारियों ने मामले को . नहीं बढ़ने दिया।

कई माह तक विद्यालय का लॉगिन तक नहीं बनाया गया। अब जिलाधिकारी की सख्ती के बाद विभागीय अधिकारी सक्रिय हुए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने अपार आईडी कार्य देख रहे जिला समन्वयक मोहित निमेष और एआईएस इंचार्ज कौशलेंद्र उपाध्याय को नोटिस जारी किया है। उनका कहना है कि कार्य में लापरवाही पर नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न देने पर मानदेय रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उनकी तरफ से करीब 250 विद्यालयों को भी नोटिस जारी किया गया है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button