Sport : अर्शदीप-शमी और जडेजा समेत कुल 17 खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड स्क्वाड से बाहर, अश्विन ने चुनी टीम, भुवी के साथ इनको दिया मौका? #INA

Team India squad for ODI World Cup 2027 : भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. ऐसे में भारत के तमाम पूर्व क्रिकेटर्स अपना-अपना स्क्वाड चुन रहे हैं. वो टीम इंडिया के स्क्वाड में किस खिलाड़ी को शामिल कर रहे हैं और किन खिलाड़ियों को बाहर कर रहे हैं. इसके बारे में फैंस भी जानने के लिए उत्साहित हैं. कोई दिग्गज मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी पेसर को मौका दे रहा है तो वहीं कोई पूर्व क्रिकेटर रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी ऑलराउंडर को भी बाहर कर रहा है.

इसी कड़ी में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपना स्क्वाड चुन लिया है. उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ बात करते हुए टीम इंडिया का स्क्वाड चुना है. उन्होंने मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को बाहर किया है. जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया है. अश्विन ने टीम इंडिया के स्क्वाड में किसे मौका दिया है और किसे बाहर किया है. आइए जानते हैं.

अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के स्क्वाड से इन खिलाड़ियों को किया बाहर

दरअसल, रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए खिलाड़ियों के नाम दिए गए और उनसे हां या ना में जवाब मांगा गया. ऐसे में अश्विन ने संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को बाहर कर दिया. इसके अलावा उन्हेंने एक केटेगरी शायद (Maybe) वाली भी रखी, जिसमें उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को रखा. जिसन को मौका मिल सकता है. इसमें यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गयाकवाड़, वरुण चक्रवर्ती, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

आपको बता दें कि, अर्शदीप सिंह 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं. वो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और नई गेंद के साथ विकेट लेने की काबिलियत रखते हैं. इसके साथ ही उनके पास डेथ ओवर्स में रनों पर लगाम लगाने और शानदार यॉर्कर्स डालने का भी हुनर है. वहीं शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी को हार्दिक पांड्या विकल्प के तौर पर देखा जाता है. प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ ने टीम के लिए हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है.

रविचंद्रन अश्विन का 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड

1 – रोहित शर्मा

2 – विराट कोहली

3 – शुभमन गिल

4 – जसप्रीत बुमराह

5 – भुवनेश्वर कुमार

6 – कुलदीप यादव

7 – अक्षर पटेल

8 – हार्दिक पांड्या

9 – ईशान किशन

10 – श्रेयस अय्यर

11 – केएल राहुल

12- हर्षित राणा

13 – मोहम्मद सिराज 

अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार को दिया मौका 

रविचंद्रन अश्विन अपने स्क्वाड में कुल 13 जगह भरी हैं. इस दौरान उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी कराई है. उन्होंने साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों में भुवी पर दाव लगाया है और उनको एक बड़ा असेट माना है. भुवी की बॉल हवा में लहराती है. इसके साथ ही वो नई बॉल को अंदर बाहर दोनों तरफ घुमाने की काबिलियत रखते हैं. 

ये भी पढ़ें : भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का किस चैनल पर होगा प्रसारण? जानिए कौन से ऐप पर देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

अर्शदीप-शमी और जडेजा समेत कुल 17 खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड स्क्वाड से बाहर, अश्विन ने चुनी टीम, भुवी के साथ इनको दिया मौका?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button