खबर शहर , Agra News: 2 बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत 4 घायल – INA

बाह। बासौनी के नीमडाडा गांव में सड़क के मोड पर मंगलवार रात करीब 8 बजे 2 बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 4 घायल हो गए। रजपुरा के रामनरेश और परमाल सिंह बिचोला में दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार नीमडाडा के अरविंद ढाई साल के मासूम सुशांत के साथ घर जा रहे थे। गांव के मोड़ पर दोनों बाइकें टकरा गईं। बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चीख पुकार पर पहुंचे राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी बाह पर भर्ती कराया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद 3 को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया। संवाद