खबर शहर , Agra News: आलू की फसल के लिए किसानों को वितरित किए कृषि निवेश – INA

बिचपुरी। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (एफएलडी) के तहत ब्लॉक अछनेरा के गांव गोबरा के आठ किसानों को आलू की खेती के लिए कृषि निवेश वितरित किए गए। उद्यान विशेषज्ञ अनुपम दुबे ने दो हेक्टेयर भूमि पर आलू की फसल के प्रदर्शन के लिए किसानों को बीज उपचार में उपयोग होने वाला ट्राइकोडर्मा, जिंक, बोरॉन और सल्फर उपलब्ध कराया। इससे किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने और आलू की फसल का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।



Credit By Amar Ujala

Back to top button