खबर शहर , Agra News: बाबा बर्फानी की झांकी ने मोहा मन – INA

फतेहपुर सीकरी। शाहकुली स्थित नानिगराम की बगीची पर महिला मंडल की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान बाबा भोलेनाथ की बाबा बर्फानी स्वरूप में आकर्षक झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।


महिला मंडल की सदस्यों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल, सागर अग्रवाल, जोगिंदर फौजदार, सुधा मित्तल, मधु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रेनू, योजना, राजकुमारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button