खबर शहर , Agra News: तीन दिन बाद संविदा विद्युतकर्मी का शव यमुना से बरामद – INA

बटेश्वर। गृहक्लेश से क्षुब्ध होकर नाैरंगी घाट पुल से यमुना में छलांग लगाने वाले संविदा विद्युतकर्मी का शव रविवार को तीसरे दिन यमुना नदी से पीएसी के गोताखोरों ने बरामद कर लिया।


नसीरपुर, फिरोजाबाद निवासी विद्युत संविदाकर्मी रामनरेश (40) का शव रविवार सुबह फिरोजाबाद के नगला खंगर गांव के पास यमुना किनारे झाड़ियों में उलझा मिला। रामनरेश का शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी सुलेखा देवी से विवाद हो गया था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने बटेश्वर के नौरंगी घाट स्थित पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे आगरा से आई पीएसी फ्लड कंपनी के गोताखोरों ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची नसीरपुर थाना पुलिस ने परिजन को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button