खबर शहर , Agra News: हूटर-बत्ती लगाकर दौड़ाई कार, नंबर प्लेट भी नदारद – INA

आगरा। सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस का हूटर और बत्ती लगी तेज रफ्तार कार को पुलिस ने बैरियर लगाकर रोका। नंबर प्लेट भी नहीं थी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।


एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर को सदर बाजार क्षेत्र में एक निजी कार चालक हूटर और पुलिस लाइट जलाकर तेज गति से गलत दिशा में वाहन चला रहा था। पुलिसकर्मियों ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक नहीं रुका। इसके बाद बैरियर लगाकर कार को रोका गया। जांच में कार की . की नंबर प्लेट नहीं मिली। पूछताछ में चालक ने अपने को शनि यादव, निवासी एत्मादपुर बताया है। एसआई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button