खबर शहर , Agra News: थ्वार्ड पब्लिक स्कूल में मस्कट के साथ झूमे बच्चे – INA

आगरा। रिया अस्थाना मेमोरियल मून स्कूल ओलंपिक्स की मशाल शनिवार को थ्वार्ड पब्लिक स्कूल पहुंची। बच्चों ने रोली-तिलक लगाकर स्वागत किया। मस्कट चिंटू की एक झलक पाने और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए विद्यार्थियों में होड़ मच गई। इस आयोजन में डीपीएस ताज सिटी होस्ट पार्टनर, द इंटरनेशनल स्कूल आगरा वेन्यू पार्टनर और अमर उजाला मीडिया सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मून टीवी के संपादक मनीष तिवारी और संयोजक मनोज शर्मा ने बच्चों को बैडमिंटन, तैराकी, खो-खो जैसे खेलों का महत्व बताया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आरके महेश्वरी और कोऑर्डिनेटर आकाश भारद्वाज सहित शिक्षक उपस्थित रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button