खबर शहर , Agra News: डीसीपी ने डौकी क्षेत्र में किया पैदल गश्त – INA

फतेहाबाद। नवरात्र के मद्देनजर सोमवार की शाम डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने थाना डौकी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। लोगों से बातचीत कर धार्मिक आयोजनों की जानकारी ली और मूर्ति विसर्जन को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कहा कि नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को साथ ले जाने से बचें। पुलिस टीम कबीस चौराहे से तनौरा-नूरपुर रोड, गढ़ी रामफल, बरौली गुर्जर रोड, नगला बास और श्री महामंत्र धाम स्थित दुर्गा स्थापना पंडाल सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंची। लोगों से अपील की कि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।