खबर शहर , Agra News: सोना लेकर घर आईं दीप्ति, मां ने कढ़ी-चावल खिलाए – INA

आगरा। एशियाई खेलों में सोना जीतने के बाद आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा लंबे समय बाद एक दिन के लिए अवधपुरी स्थित अपने घर पहुंचीं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की व्यस्तता के बीच परिवार के साथ मिले इस छोटे से वक्त को उन्होंने अपनों के साथ बिताया। मां सुशीला शर्मा ने बेटी की पसंदीदा कढ़ी-चावल बनाकर खिलाए।

घर पर दीप्ति ने परिवार के साथ एशियाई खेलों में मिली सफलता की खुशियां साझा कीं। भाई और कोच सुमित शर्मा से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक जीतने का आनंद सबसे अलग है। . की क्रिकेट तैयारियों पर भी चर्चा की।

मंगलवार को बंगलूरू रवाना होने से पहले दीप्ति घर के पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं। हनुमान की अनन्य भक्त दीप्ति ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह बंगलूरू के लिए रवाना हो गईं। एक दिन का यह आगरा प्रवास छोटा जरूर रहा, लेकिन मां के हाथों का पसंदीदा खाना, परिवार का साथ और मंदिर में पूजा ने इसे खास बना दिया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button