यूपी – यूपी: प्रदेश के दोनों संभागों से मिले मानसून की विदाई के संकेत, पछुआ हवा चलने से मिली ठंड की आहट – INA

प्रदेश में अब मानसून की विदाई की आहट साफ नजर आने लगी है। मंगलवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा और धूप खिली। हालांकि, कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसका असर ज्यादा देर नहीं रहा। धूप निकलने के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और ज्यादातर जिलों में पारा सामान्य के आसपास पहुंच गया। ।