खबर शहर , Agra News: शहीद गुलाब सिंह लोधी के नाम पर मिनी स्टेडियम की मांग – INA

किरावली। क्षत्रिय लोधी राजपूत युवा महासभा ने युवाओं के लिए स्टेडियम की मांग की। यह मांग अमर शहीद ठाकुर गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर उठाई गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीआर राजाराम लोधी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अछनेरा के गांव मई में शहीद गुलाब सिंह लोधी के नाम से मिनी स्टेडियम स्थापित करने की मांग की गई। किरावली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से भी स्टेडियम बनाने की मांग रखी गई। इस दौरान डॉ. सुनील राजपूत, डॉ. अनिल राजपूत, सौरभ लोधी, जगदीश राजपूत, एडवोकेट मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button