खबर शहर , Agra News: 12 हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, दो निर्माण सील – INA

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को तीन कार्रवाई की। शाहगंज वार्ड में 12,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही, लोहामंडी वार्ड में बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे दो अवैध निर्माणों को सील किया गया है।


एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने बताया कि शाहगंज वार्ड में ड्रीम सिटी के पास, लड़ामदा चौराहा बिचपुरी रोड पथौली पर मुकेश सिंघल ने अनधिकृत कॉलोनी विकसित की। लगभग 12,000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्रफल में हो रहे इस अवैध निर्माण पर प्राधिकरण ने अधिनियम की धारा-27 के तहत ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने लोहामंडी वार्ड में बिना नक्शा पास कराए बन रही इमारतों पर भी शिकंजा कसा है। अशफाक अहमद की ओर से कब्रिस्तान के सामने, मोती कुंज रोड, तोता का ताल पर बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया है। महेंद्र प्रताप की ओर से एक्सिस बैंक के पास, चाणक्यपुरी, गढ़ी भदौरिया में भी बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण को सील कर दिया गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button