खबर शहर , Agra News: मकान निर्माण के दौरान कमरे से लाखों के गहने चोरी – INA

आगरा। थाना एकता के बरौली अहीर में मकान निर्माण के दौरान कमरे में रखी अलमारी से पांच सोने की अंगूठियां, कान के झुमके और 15 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित महेंद्र ने निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे युवक पर चोरी का संदेह जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।


महेंद्र ने बताया कि 24 जुलाई 2026 को घर की अलमारी से आभूषण और नकदी गायब हुई। काफी खोजबीन के बाद भी सामान नहीं मिला। उनका आरोप है कि मोहित, हाल निवासी बरौली अहीर, उनके घर पर मजदूरी कर रहा था। घटना के बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है और वह अपने निवास स्थान पर भी नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें मोहित पर शक है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button