खबर शहर , Agra News: जूनियर बास्केटबॉल के चयन ट्रायल 16 से – INA

आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ की ओर से आगामी प्रदेशस्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए आगरा मंडल की टीमों का चयन होना है। ट्रायल एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेशस्तरीय बालिका प्रतियोगिता 22 से 25 अक्तूबर तक लखनऊ और जूनियर बालक प्रतियोगिता 28 से 31 अक्तूबर तक अलीगढ़ में होनी है। जिलास्तरीय चयन 16 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे जबकि मंडलस्तरीय 17 को दोपहर 2 बजे से होंगे। खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्हें जन्म तिथि के मूल प्रमाणपत्र, पात्रता प्रमाणपत्र साथ लाना है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button