खबर शहर , Agra News: चीत में चामुंडा माता मंदिर से डेढ़ क्विंटल पीतल के घंटे चोरी, पुलिस जांच में जुटी – INA

खेरागढ़। थाना क्षेत्र के गांव चीत स्थित प्राचीन चामुंडा माता मंदिर में चोरों ने डेढ़ क्विंटल से अधिक पीतल का सामान चोरी कर लिया। चोर मंदिर से दर्जनों पीतल के छोटे घंटे एवं एक 51 किलो वजनी विशाल घंटा, पंचदीपक और पीतल की घंटी उखाड़कर ले गए।


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्राम प्रधान बनियां कुशवाह, केदार सिंह आदि ने बताया कि मंदिर का पूरा पीतल का सामान चोर चोरी कर ले गए। 6 जुलाई की रात चोर पुल वाले हनुमान मंदिर से भी 51 किलो का पीतल का घंटा भी चोरी कर ले गए थे। ग्रामीणों ने वारदात का जल्द खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button