खबर शहर , Agra News: पेनल्टी शूटआउट में पॉल्स टाइटन और फ्रांसिस एवेंजर्स बने चैंपियन – INA

आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से पूर्व छात्रों के लिए आयोजित चतुर्थ अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट में तीनों वर्गों के फाइनल मुकाबले रोमांच और उत्साह से भरपूर रहे। सुपर लीजेंड्स और स्टार्स वर्ग के खिताबी मुकाबलों का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जबकि लीजेंड्स वर्ग में पॉल्स टाइटन ने शानदार एकतरफा जीत दर्ज की।
आयोजन सचिव डॉ. पराग गौतम ने बताया कि सुपर लीजेंड्स वर्ग के फाइनल में निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में पॉल्स टाइटन ने 3-1 से जीत हासिल कर खिताब जीता। स्टार्स वर्ग का फाइनल भी बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय में कोई गोल नहीं होने पर मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा, जिसमें फ्रांसिस एवेंजर्स ने लॉरेंस यूनाइटेड को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
लीजेंड्स वर्ग के फाइनल में पॉल्स टाइटन का दबदबा रहा। टीम ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 4-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। पुरस्कार वितरण समारोह में कॉलेज के पूर्व छात्र ब्रिगेडियर जयवीर सिंह सारन (सेवानिवृत्त) और प्रधानाचार्य फादर डॉ. अल्विन पिंटो ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सुपर लीजेंड्स वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का पुरस्कार प्रतीक अवतानी, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अमन गुप्ता, मैन ऑफ द मैच का मुकेश असवानी व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का यश उपाध्याय को मिला।
स्टार्स वर्ग में युवराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड, ऐश्ली जॉन को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, कार्तिकेय गोयल को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, पार्थ चौधरी को सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर, धनंजय को मैन ऑफ द मैच और रोहन वर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। लीजेंड्स वर्ग में अक्षय मित्तल सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड, अमार इलाही सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, प्राकुल मित्तल सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, स्टीफन अलेक्जेंडर सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर, आकाश सेठ मैन ऑफ द मैच और अमर नय्यर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। समारोह में फादर डेनिस डिसूजा, आलोक असीजा, संजीव रतन, रामानंद चौहान, भारत महाजन, रवीश पिप्पल, रवि वर्मा, प्रशांत चतुर्वेदी, उदय गोयल, राज कुमार सेठ, मनोज अग्रवाल और हर्ष महाजन भी मौजूद रहे।