खबर शहर , Agra News: राकेश बंसल चौथी बार बने होजरी एसोसिएशन के अध्यक्ष – INA

आगरा। रामलीला मैदान स्थित श्री राम हनुमान मंदिर में सोमवार को आगरा होजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें राकेश बंसल को लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

चुनाव अधिकारी बालकिशन माहेश्वरी और मुन्नालाल जैन के निर्देशन चुनाव प्रक्रिया कराई गई। आलोक जैन को महामंत्री, रूपेश जुनेजा को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद संस्था के उद्यमियों और व्यापारियों ने सावन महोत्सव मनाया और पारंपरिक दाल-बाटी का आनंद लिया।

राकेश बंसल ने होजरी कारोबारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान कराने, आलोक जैन ने व्यापारिक समन्वय स्थापित करने और रूपेश जुनेजा ने संस्था की आर्थिक मजबूती का संकल्प लिया। इस अवसर पर चंद्र मोहन माहेश्वरी, सत्य प्रकाश गुप्ता, विश्वनाथ जुनेजा, गोपाल माहेश्वरी भी मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button