खबर शहर , Agra News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स के लिए चयन ट्रायल आज – INA

आगरा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 61वीं उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 होनी है। इसके लिए आगरा जिले की टीम का चयन ट्रायल 17 अगस्त को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।


खिलाड़ियों की आयु का निर्धारण जन्मतिथि के आधार पर किया जाएगा। चयन ट्रायल में मूल जन्म प्रमाणपत्र और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की विशिष्ट पहचान संख्या (एएफआई यूआईडी) साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार और संयुक्त सचिव गौरव वशिष्ठ से की जा सकती है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button