खबर शहर , Agra News: स्टाफ नर्स बोली- तीमारदारों को सुनाई थी गर्भस्थ शिशु की धड़कन – INA

बाह। जैतपुर के गढ़वार गांव में कटी सड़क पर 2 सितंबर की रात एंबुलेंस फंस गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर से परिजन 3 सितंबर तड़के प्रसूता निधि को बाह के निजी अस्पताल में ले गए थे। मृत नवजात पैदा हुआ था। प्रसव में देरी को परिजन ने गर्भस्थ शिशु की मौत की वजह बताया था।

शनिवार को बाह के एसडीएम विनाेद कुमार जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भस्थ शिशु की मौत की जांच के लिए पहुंचे। प्रसव कक्ष में निधि की देख रेख करने वाली स्टाफ नर्स प्रिया से उन्होंने पूछताछ की। प्रसव में लापरवाही के परिजन के आरोप को लेकर छानबीन की। स्टाफ नर्स ने एसडीएम को बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीमारदार और प्रसूता को बच्चे की धड़कन सुनाई थी। 3 सितंबर को तड़के परिजन स्वेच्छा से प्रसूता को बाह के निजी अस्पताल में ले गए थे। प्रसव कक्ष में भर्ती प्रसूता एवं उनके तीमारदारों से भी एसडीएम ने मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा एंटी स्नेक वेनम, एंटी रेबीज के स्टाॅक को भी खंगाला।

गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में स्टाफ नर्स के बयान दर्ज किए हैं। जांच में सामने आया है कि स्टाफ नर्स ने प्रसूता और उसके परिजन को गर्भस्थ शिशु की धड़कन सुनाई थी। स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही की पुष्टि नहीं हुई है।- विनोद कुमार, एसडीएम, बाह


Credit By Amar Ujala

Back to top button